Jamtara News: फतेहपुर में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चित्रांकन

 *तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर क्लबो में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चित्रांकन किया गया*।


ग्राम समाचार फतेहपुर :

झारखण्ड सरकार के महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा संचालित तेजस्विनी परियोजना फतेहपुर प्रखण्ड के गठित तेजस्विनी क्लबो में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के शुभ अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमे तेजस्विनी कल्ब के किशोरी युवतियों ने चार्ट पेपर में खेल को बढ़ावा देने हेतु जन मानस को जागरूक किया गया।

मालूम हो कि सन 1894 ई० को 23 जून को ओलंपिक समिति का गठन किया गया था और आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के रुप में मनाया जाता है। 

इसका लक्ष्य दुनिया भर के लोगो को खेल जगत में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

हर साल 23 जून को इसी दिन को दुनिया भर के लोगों के लिए एक्शन मे आने के बुलावे के तौर देखा जाता है। 

इसका उदाहरण भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक भारत के लिए जीते और पुरे विश्व में नया कृतिमान कायम किया था।


   


-जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी (फतेहपुर). 



Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें