Jamtara News: सर्वर की कठिनाई से डीलरों को परेशानी, ग्राहकों से होता है किचकिच


ग्राम समाचार, ब्यूरो रिपोर्ट जामताड़ा: 

जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया ने बताया जिले के सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा बताया गया कि पोस मशीन में सरवर खराब रहने के कारण विगत 3 दिन 4 दिन से खाद्यान्न वितरण बाधित हो रहा है| आंशिक वितरण हो रहा है।जिसेसे एक माह दो बार पीएचएच एवं 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का खाद्यान्न वितरण में असुविधा हो रही है| कार्ड धारियों  को घंटों  दुकान में सर्वर की प्रतीक्षा करने के बाद राशन लिए बगैर खाली हाथ घर लौट जाते हैं| जिसके चलते दुकानदारों के साथ ग्राहकों का मनमुटाव भी हो जाती है।  सरवर को अविलंब सुधार किया जाने, 2जी के  जगह 4जी कनेक्शन दिए जाने की मांग किये l एसोसिएशन द्वारा बार-बार मौखिक एवं लिखित शिकायत करने के बावजूद भी सर्वर ठीक नहीं किया जा रहा है| जिसे डीलरों को बदनामी होती है| इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष शिरोमणि यादव  ने बताया कि एनआईसी हेड शिवानी कोडा रांची से दूरभाष पर वार्ता करने पर बताया जाता है कि विभाग  को इस संदर्भ में लिखा गया है।अगर कल तक सर्वर ठीक नही हुआ तो वैकल्पिक व्यवस्थास्था किया जाएगा। मीडिया, प्रभारी देव कुमार साह, नाला से उज्जवल घोष ,समर माजी, कुंडहित से राजेश बाउरी, मधुसूदन मंडल ,फतेहपुर से महावीर मोदी, कृष्णा चन्द्र महतो, नारायणपुर से मुकुंद मुरारी पंंडित, कर्माटांड़ से अनिल कुमार गुप्ता, जामताड़ा प्रखंड से महेंद्र यादव, कृष्णा मुर्मू, मिहिजाम से नरेश जैन ,सोहन राम आदि डीलर ने बताया सर्वर बहुत ही खराब है|


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें