Jamtara News: आजसू के सक्रिय कार्यकर्ता भीम चंद का निधन, शोक का लहर

ग्राम समाचार फतेहपुर: 


प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया निवासी श्री भीम चंद जी का गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गयी। उनके मौत होने के खबर से क्षेत्र में शोक का लहर है।

  स्व.भीम चंद जी काफी हंसमुख स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। साथ ही किसी भी कार्य निष्ठा पूर्वक करते थे। बताते चले कि भीम चंद जी लंबे समय तक भाजपा के कार्यकर्ता रह चुके हैं। वर्तमान में आजसू नेता श्री माधव चंद्र महतो के साथ संगठन में जुडकर पार्टी का काम कर रहे थे। स्व.भीम चंद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी के साथ समान व्यवहार करने पर भरोसा रखते थे। इस तरह के सामाजिक व्यक्ति 48 वर्ष के आयु में चले जाने से पार्टी, परिवार और बच्चों को अपूर्णीय क्षति हुई हैं। जो खासकर  परिवार के लिए काफी कष्टदायक पल है।

आजसू नेता माधव चंद्र महतो, अक्षयानंद पाठक  सहित क्षेत्र के तमाम वर्गों के लोग  स्व. भीम चंद के पुण्य आत्मा को शांति प्राप्त हो इसलिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दुःखद पल में परिवार के सांत्वना प्रकट किए।


    -जुली कुमारी, ग्राम समाचार सिमलडूबी, (फतेहपुर). 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें