Jamshedpur New: विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो


ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर/रांचीः चेन्नई में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री जगन्नाथ महतो पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें सोमवार को चेन्नई से रांची लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उनको लाने के लिए एक चार्टड प्लेन भी तय कर लिया गया है। प्लेन सोमवार की सुबह नौ बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरेगा। मंत्री को लाने रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ.अजीत डुंगडुंग भी जाएंगे। वे वहां मंत्री की सघन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद शिक्षा मंत्री को अपनी देखरेख में सोमवार को ही चार्टड प्लेन से लेकर रांची लौटेंगे।

बताते चलें कि मंत्री 2020 के सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में  कोरोना से संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीरावस्था में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर श्री जगन्नाथ महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री का कोरोना संक्रमण से खराब फेफड़ा को ट्रांसप्लांट किया गया हैं।

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।



Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें