Godda news - जनजातीय समुदाय के मूल भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है हेमन्त सरकार...... प्रबोध सोरेन


ग्राम समाचार (गोड्डा)। जनजाति सलाहकार पपरिषद(TAC) के गठन को लेकर सरकार व विपक्ष के बीच तकरार जारी है। इसी बीच मंगलवार को  अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के भाजपा जिला आध्यक्ष प्रबोद सोरेन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि वर्तमान सरकार जनजाति सलाहकार पपरिषद(TAC) नियमावली में फेर बदल कर आदिवासी जनजातीय समुदाय के मूल भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है। 


इस दौरान उन्होंने कहा कि बिधान में संशोधन का अधिकार राजयपाल के माध्यम से केंद्र सरकार की है। लेकिन राज्य सरकार अपने हितों के लिए गैर संवेेधानिक कार्य कर रही है जिसका बिरोध भारतीय जनता पार्टी करती है। 

आगे उन्होंने कहा कि बर्तमान सरकार द्वारा लाए गए नियमावली को राज्यपाल तत्काल रदद् करे। इस निमित तीन सूत्री मांग पत्र राज्यपाल मोहोदया को दी गई है। 
मुख्य मांग
1, भविष्य में जनजातीय सलाहकार परिषद का अध्यक्ष जनजातीय समुदय का ही हो। चाहे वह राज्य का जनजातीय मुख्य मंत्री, विधायक या जनजातीय समुदाय का जनजातियों से सम्बंधित विशेषज्ञ या स्वतंन्त्र व्यक्ति हो।
2, जनजातीय सलाहकारी परिषद में मनोनयन के आधार पर आदिम जनजातीय के योग्य सक्षम ओर जानकार महिला अथवा पुरुष को नियुक्त करना सम्बलित कि जाय
3, जनजातीय सलाहकार परिषद में अनिवार्य रूप से एक महिला गैर बिधान मंडल सदस्य को नियुक्त करना नियमावली में सम्मलित किया जाय।

मौके पर जिला महामंत्री मुरारी चौवे महागामा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजातीय मोर्चा के  बुधराम मुर्मू, अमित मुर्मू,रमेश हसदा उपस्थ्ति थे। 

- ग्राम समाचार (गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें