Godda News: हॉकी कुश्ती संघ के द्वारा पेंटिंग स्पीच ओलंपियाड आयोजित किया जाएगा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  हॉकी झारखंड एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के निर्देश पर सभी जिला में हॉकी एवं कुश्ती संघ द्वारा गत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी 21 से 23 जून तक ओलम्पिक डे ऑनलाइन पेंटिंग्स, ऐसे राइटिंग, स्पीच आदि कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया विश्व ओलम्पिक दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित उक्त कार्यक्रम का आयोजन गोड्डा में भी किया जा रहा है। ओलम्पिक से जुड़े किसी भी खेल अथवा खिलाड़ी पर आधारित अपनी पेंटिंग्स या पदमश्री मिल्खा सिंह पर अपने निबन्ध के रूप में प्रतिभागी अपनी एक या एकाधिक प्रविष्टि को उनके व्हाट्सएप नम्बर 9934527496 पर सोमवार 21 जून तक भेज सकते हैं। जिला कुश्ती संघ एवं हॉकी गोड्डा द्वारा चयनित अलग-अलग टॉप फाइव प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात पुरस्कृत प्रविष्टियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी भेजा जाएगा।

सुरजीत झा के सौजन्य से:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें