Godda News: भारत भारती पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 05.06.2021 को विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप यादव, उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक गोड्डा वाई एस रमेश, उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव, सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा, रीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर श्री निवास दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में दैनिक जागरण के ऑक्सीजन अभियान के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम भारत भारती पब्लिक स्कूल गोड्डा में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी से अपील है हम सभी ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें एवं इसकी देखभाल हम नियमित रूप से करें। वृक्षों का हमारे जीवन में काफी अहम योगदान होता है। वृक्षारोपण कर हम प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बेहतर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण जरूरी है। केवल वृक्ष ही हमें ताजा हवा मुहैया कराते हैं। पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। पौधारोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है| पौधारोपण करके हम आक्सीजन को पा सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम 'पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली' है। जंगलों को नया जीवन देकर, पेड़-पौधे लगाकर, बारिश के पानी को संरक्षित करके और तालाबों के निर्माण करने से हम पारिस्थितिकी तंत्र को फिर से रिस्टोर कर सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण को पौधा रोपण करके नियंत्रित किया जा सकता है। पौधारोपण और इनकी देखभाल से ही पर्यावरण संरक्षित रहेगा। उप विकास आयुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास के परिवेश में पौधे लगाकर उसका संचयन करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष न सिर्फ हमारे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि हम पेड़-पौधे, नदी को स्वच्छ रखकर वातावरण को बेहतर बना सकते हैं। जंगलों-पेड़ों को नहीं कटने दें। वृक्ष लगाएं और वृक्ष की सेवा करने का संकल्प लेने की जरूरत है। भारत भारती पब्लिक स्कूल के निदेशक प्रलय सिंह के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा गया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता लाते हुए आम जनता को प्रेरित करते हुए पर्यावरण पर संतुलन बनाए रखने के लिए लोगो को जागरूक करना है। साथ ही दैनिक जागरण के ऑक्सीजन अभियान के तहत इस कार्यक्रम के अलावे सदर प्रखंड के अलग-अलग जगहों में पौधारोपण किया गया। मौके पर दैनिक जागरण गोड्डा के ब्यूरो चीफ विधु विनोद, सहित भारत भारती पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण व कर्मी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें