ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 05.06.2021 को विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव के द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके जहां हम धरती को हरा-भरा बना सकते हैं, वहीं प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास के परिवेश में पौधे लगाकर उसका संचयन करें। वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण को पौधा रोपण करके नियंत्रित किया जा सकता है। पौधारोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है, पौधारोपण करके हम आक्सीजन को पा सकते हैं।
Godda News: उपायुक्त और उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय परिसर में किया वृक्षारोपण
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 05.06.2021 को विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर उपायुक्त गोड्डा भोर सिंह यादव, उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव के द्वारा समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया गया।इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। ऐसा करके जहां हम धरती को हरा-भरा बना सकते हैं, वहीं प्रदूषण मुक्त वातावरण बना सकते हैं। उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने आमजन से आह्वान किया कि सभी अपने आसपास के परिवेश में पौधे लगाकर उसका संचयन करें। वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए प्रदूषण को पौधा रोपण करके नियंत्रित किया जा सकता है। पौधारोपण के लिए सभी इसमें अपना सहयोग दें। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 जैसी महामारी फैली हुई है, पौधारोपण करके हम आक्सीजन को पा सकते हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें