Fatehpur News (Jamtara): वृक्ष धरा की अनमोल धरोहर, इसकी रक्षा मानव का परम कर्तव्य- स्पीकर


ग्राम समाचार फतेहपुर (जामताड़ा) :

स्थानीय विधायक-सह-झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किये। साथ ही उन्होंने अपना संदेश देने के क्रम में कहा कि वृक्ष लगाना और उनका संरक्षण करना सभी व्यक्तियों का परम कर्तव्य है, क्योंकि पर्यावरण के संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पेड़ जीवन संजीवनी है। उन्होंने घर के आसपास बंजर भूमि पर अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने के लिए कहा ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे और एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण हो सकें।

मौके पर आपदा राहत कोष से धसनियाँ पंचायत निवासी स्वारथ यादव को 90 हज़ार रुपये का चेक राशि प्रदान किया गया। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले श्री यादव का वज्रपात से दो बैल तथा एक गाय की मृत्यु हो गयी थी।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी पंकज कुमार, पूर्व प्रमुख अरविंद मुर्मू , प्रखंड अध्यक्ष परेश यादव, जनार्दन भंडारी, वकील सोरेन, राकेश यादव आदि उपस्थित थे।

    - जुली कुमारी, ग्राम समाचार फतेहपुर (जामताड़ा) . 


Share on Google Plus

Editor - विवेक, जामताड़ा (झारखंड).

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें