ग्राम समाचार,चांदन,बाँका। चांदन थाना के चान्दन थाना के समीप एसपी अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर चांदन थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक सप्ताह के भीतर 25000/रुपये वसूली की गई। जिसमें चांदन थाना के स०अ०नि मुखराम सिंह,सतीश कुमार पनियारा के साथ सुरक्षा बलों का योगदान रहा। ज्ञात हो सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की सख्ती से पालन कराने हेतु बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्ती से बाइक चालकों को रोक रोक कर हेलमेट डिक्की लाइसेंस
इंश्योरेंस इत्यादि की जांच की गई जांच क्रम में गड़बड़ी पाए जाने पर बाइक,चार पाहिया वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। एवं राजस्व वसूली हेतु चालान काटा गया। तथा बाइक संबंधित कागजात हेतु जांच किया गया जांच क्रम में अवैध पाए बाइक को कब्जे में लिया गया।बाइक चालकों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा सड़क पर उतर कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष रूप से मास्क उपयोग करने के लिया प्रेरित किया गया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें