ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
सफलता हर किसी के जीवन का लक्ष्य है। जीवन चुनौतियों और अवसरों से भरा है लेकिन केवल उन्हीं लोगों के लिए जो वास्तव में अफसरों को प्राप्त करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए संघर्ष करते हैं। कड़ी मेहनत और समर्पण सफलता की यात्रा का एकमात्र मंत्र है। उत्साह और कड़ी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नहीं कर सकता इसी कड़ी में बौसी प्रखंड के श्याम बाजार निवासी किराना व्यवसाई गोपाल चौधरी के पुत्र संजीव कुमार ने बिहार दरोगा परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन किया है। संजीव कुमार की सफलता से गोपाल के पिता जी यानी संजीव के दादाजी योगेंद्र चौधरी ने काफी प्रसन्नता व्यक्त किया है।दादा दादी ने मिलकर अपने पोते को मिठाई खिलाकर उसकी सफलता पर गौरवान्वित हुए। श्यामबाजार में प्रसन्नता का माहौल है। वहीं कुड़रो पंचायत के बहिचा गांव निवासी रघुवंश पंजियारा के पुत्र
मनीष कुमार ने बिहार दारोगा कंपटीशन में अब्बल अंक प्राप्त कर सफलता पाई है। इसके लिए गांव के लोगों में प्रसन्नता का माहौल है। लोगों के बधाइयों का तांता लगा हुआ है। फिजिकल टीचर मोनू रंजन ने बताया कि बिहार केेे 10 जिले में संचालित गुरुकुल फिजिकल सेंटर हैं। जहां दरोगा और सिपाही आदि कंपटीशन के लिए ही प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है। पटना मुख्य कोच के रूप में कार्य करते हुए बिहार और यूपी से बिहार दारोगा परीक्षा के 198 अभ्यर्थियों में 162 युवाओं ने सफलता पाई है। आगामी चार दिनों के अंदर उनके प्रशिक्षण के तहत चयनित हुए सभी सफल युवाओं की एक टीम पौराणिक मंदार पर्वत का आरोहण करने और श्रीमधुसूदन का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। बता दें कि सफल हुए दोनों अभ्यर्थी एक साथ अपने कोच मोनू रंजन के साथ 10-12 दिन पहले पौराणिक मंदार का दर्शन कर सफलता की कामना के लिए आशीर्वाद लिया था। भगवान मधुसूदन ने उनकी सुन ली और उनकी मनोकामना पूरी की।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें