Bounsi News: बौंसी प्रखंड के पंचायतों के विकास के लिए मुखिया को दिया गया डोंगल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया को सोमवार को डोंगल दिया गया। पंचायतों के कार्यों में तेज गति से विकास हो इसलिए विभिन्न पंचायतों के मुखिया को डोंगल दिया गया है। जानकारी हो कि, प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देशानुसार यह कार्य किया गया है। अब पंचायतों में विकास के कार्यों में गति आएगी। सोमवार को फागा पंचायत के मुखिया हरिहर यादव, अंगारू जबड़ा की मुखिया रुकमणी देवी, गोकुला की मुखिया रेखा देवी व चिलकारा के मुखिया पप्पू 

यादव को डोंगल दिया गया है। बिडीओ पंकज कुमार ने बताया कि, पंचायतों में विकास के कार्य में गति लाने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि, डोंगल का दुरुपयोग करने वाले लोगों पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। जानकारी हो कि, डोंगल लेने के लिए भिन्न-भिन्न पंचायतों के मुखिया प्रखंड कार्यालय सुबह से ही पहुंचने लगे थे। जिन मुखिया को डोंगल नहीं मिल पाया है। उन्हें भी जल्द डोंगल उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें