ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
सर्पदंश से 9 साल की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना बौंसी प्रखंड के महगुरी गांव की है। जानकारी के अनुसार अजीत यादव की 9 वर्षीय बेटी सुलेखा मंगलवार की शाम घर में खेल रही थी। खेलने के क्रम में एक सांप ने छात्रा को डंस लिया। बताया जाता है कि, खेलने के क्रम में वह दरवाजे के पास खड़ी थी। जहां दरवाजे से सटे मिट्टी के दीवाल में छेद था। सर्पदंश के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन परिजनों ने समझा चींटी अथवा अन्य किसी चीज ने काट लिया होगा, आधे घंटे के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के चुवांपानी गांव में झाड़-फूंक के लिए ले जाया गया। परंतु स्थिति नहीं सुधरने पर देर रात
उसे रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय कुमार सुमन ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद बच्ची के परिवार में कोहराम मच गया है। चिकित्सक के मौत की पुष्टि करने के बाद भी परिजन झाड़-फूंक के लिए इधर-उधर दौड़ लगा रहे हैं। चिकित्सक ने बताया कि, अस्पताल आने के पहले ही बच्ची की मौत हो गयी थी। बाद में परिजनों ने दीवार खोद कर सर्प को बाहर निकाला और उसे भी लाठी से पीटकर मार डाला। विषैला सर्प दुधिया खरीस के नाम से ग्रामीण इलाकों में जाना जाता है। बताते चलें कि सुलेखा दो बहने हैं। मां पिंकी देवी और 4 साल की बहन घटना के बाद सदमे में है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें