ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका।
थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी जमीन पर जबरन घर बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पंजवारा थाना क्षेत्र के जानुकित्ता गांव निवासी 80 वर्षीय जलधर मंडल ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि, उनके निजी जमीन जिसका खतियान 1905 का है। जिस जमीन पर टाइटल सूट चल रहा है।
उस जमीन पर गांव के ही अर्जुन मंडल पिता स्वर्गीय बुधन मंडल, उपेंद्र मंडल पिता स्वर्गीय बुधन मंडल, पिंटू मंडल, विलास मंडल पिता स्वर्गीय चमरू मंडल,इन सभी के द्वारा मेरे निजी जमीन पर हथियार के बल पर जबरदस्ती घर निर्माण करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण हम सभी भाइयों को जान माल का खतरा बना हुआ है। वहीं इस मामले में एएसआई मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें