चांदन न्यूज: चांदन सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन कटोरिया नगर पंचायत का पर्यवेक्षीय पदाधिकारी का लिया पदभार

ग्राम समाचार, चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिले के कई प्रखंडों को कैबिनेट में पारित कर नगर पंचायत बनाने की घोषणा किया गया था। जिसमें कटोरिया प्रखंड भी नगर पंचायत में शामिल क्या गया था। जिसे लेकर बांका जिलाधिकारी सुहर्ष भगत के निर्देश पर वर्तमान चांदन सहकारिता पदाधिकारी राजीव रंजन को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कटोरिया नगर पंचायत का पर्यवेक्षिय पदाधिकारी नियुक्त किया गया। जिसमें नगर पंचायत के 

संबंधित अन्य कार्यों को आवश्यक सहयोग प्रधान के लिए अगले आदेश तक तकनीकी सहायक एवं कनीय अभियंता के रूप में वीणा पानी पिरोई, लिपिक रीतम कुमार, लेखापाल सह आईटी सहायक प्रेरित कुमार, कार्यपालक सहायक मोहम्मद अनवर को प्रतिनियुक्त किया गया। जिसे लेकर आज सोमवार 21 जून 2021 को 11:00 बजे दिन में कटोरिया मनरेगा भवन स्थित सह नगर पंचायत कार्यालय में कटोरिया पंचायत 

मुखिया प्रदीप गुप्ता की उपस्थिति में पदभार लिया गया। इस संबंध में नवनिर्वाचित कटोरिया नगर पंचायत पर्यवेक्षिय पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि नवगठित नगर पंचायत कटोरिया के विकास संबंधित अपने आवंटित सभी कार्य को क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त कर सुचारू रूप से संचालन किया जाएगा। मौके से कटोरिया पंचायत के मुखिया प्रदीप गुप्ता ने बताया कि कटोरिया प्रखंड को नगर पंचायत का 

दर्जा मिला है, जिससे क्षेत्र का विकास की गति बढ़ेगी नगर पंचायत बनने की सपना साकार होने से लोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है। जो कटोरिया नगर पंचायत का पर्यवेक्षिय प्राधिकारी राजीव रंजन पदभार संभालते ही कटोरिया बाजार के थाना रोड किनारे नाले को साफ सफाई कर्मी कार्य में जुट गए। जिससे कटोरिया नगर पंचायत वासी के लोगों में काफी खुशी देखी गई। 

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें