ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका।
जिला पदाधिकारी बांका, द्वारा उनके कार्यालय वेश्म में मंगलवार को जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ विडियों काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला पदाधिकारी बांका द्वारा दिनांक 16.06.2021 को विशेष वैक्सिनेशन अभियान के तहत जिले को 20 हजार वैक्सिनेशन कराने का लक्ष्य दिया गया है। सभी प्रखंड को लगभग 2000 वैक्सिनेशन कराने का लक्ष्य दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबलाइजर यथा शिक्षक, विकास मित्र, किसान सलाहकार, जिविका, आवास सहायक,
आंगनवाड़ी सेविका इत्यादि के माध्यम से 18 (+) एवं 45 (+) लाभुकों को प्रत्येक प्रखंड में बने वैक्सिनेशन केन्द्रों पर पहुचाते हुए वैक्सिनेशन कराने का निदेश दिया गया है। वैक्सिनेशन का समय पूर्वाह्न्न 8ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक रखा गया है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्य योजना तैयार कर प्रत्येक प्रखंड को 2000 वैक्सिनेशन पूरा करने का लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया है। लक्ष्य पूरा नहीं करने पर दण्डित करने की चेतावनी के साथ लक्ष्य पूरा करने पर प्रशस्त्रि-पत्र भी दिया जायेगा। इस दिन सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अपने-
अपने प्रखंड में भ्रमण कर वैक्सिनेशन के कार्यों का जायेजा लेंगे एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा निदेश एवं सुझाव भी देंगे। वैक्सिनेशन केन्द्रों की सूची सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गई है। अगर वैक्सिनेशन हेतु और वैक्सिनेशन केन्द्र की आवश्यकता पड़ती है तो प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से वैक्सिनेशन केन्द्र बना सकते है। बैठक में जिला ग्रमीण विकास अभिकरण के निदेशक मफूज आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अमिताभ सिन्हा, सिविल सर्जन बांका, सुधीर कुमार महतो एवं स्वास्थ्य के डी0पी0एम0 बांका उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें