Rewari News : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देकर मास्क व् सेनेटाइजर बांटे

 रेवाडी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के निवास स्थान मॉडल टाउन पर विधायक चिरंजीव राव सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधायक चिरंजीव राव ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया व कांग्रेस सेवा रसोई की तरह से जरूरतमंदों को भोजन वितरण किया। चिरंजीव राव ने कहा कि स्व राजीव गांधी का सपना समाज के हर वर्ग में खुशहाली लाना था। उन्होंने भारत को तकनीकी तौर पर आत्मनिर्भर बनाने और समृद्ध करने के लिए मजबूती प्रदान करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने युवाओं को देश के निर्माण में भागीदार बनाने के लिए मतदान का अधिकार 18 वर्ष की उम्र में दिलवाया। स्व. राजीव गांधी ने कहा था कि हिंसा के मुकाबले अहिंसा के लिए ज्यादा साहस की जरूरत होती है। उन्होंने कहा था कि ऐसी शिक्षा होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति के व्यक्तित्व के साथ.साथ उसका बोद्धिक विकास हो। 



चिरंजीव राव ने कहा कि स्व राजीव गांधी का देश को 21वीं सदी में तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के शिखर पर पर ले जाने का मकसद था। कंप्यूटर क्रांति उनकी सोच का ही परिणाम है, जो आज कम्प्यूटर गांव-गांव तक पहुंच गया है। उन्होंनेे कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी  ने भारत देश के लिया अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिनकी शाहदत को समस्त भारत देश नमन करता है। उन्होंने पंचायती राज को कायम करने के लिए भरसक प्रयास किये, जिसका उदहारण हमें आज पंचायतों में देखने को मिलता हैं । महिलाओं की पंचायत में भागीदारी भी उन्ही की देन हैं । आज महिलाएं परदे से बाहर आकर पंचायत में अपनी मौजूदगी दर्ज करते हुए फेसले करती हैं यह सब राजीव गांधी की सोच थी। पूर्व मंत्री एम एल रंगा ने कहा कि कंप्यूटर भारत देश में  लानें वाले केवल राजीव गांधी थे । आज आप देख सकते हो कि देश में हर जगह कंप्यूटर लगे हुए हैं । प्रथम कक्षा का छात्र भी भारत देश में कंप्यूटर शिक्षा लेता हैं। कंप्यूटर आज हर व्यक्ति की जरुरत बन गया हैं। 


भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज धारूहेड़ा ब्लॉक  के गुर्जर घटाल की करण कुंज कॉलोनी में  हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भरत सिंह तोंगड़ व  भारतीय युवा कांग्रेस की  राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी सरपंच मंजू भरत तोंगड़ के द्वारा सभी लोगों को मास्क वह सैनिटाइजर बांटे गए तथा सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया लॉक डाउन का पालन करने के लिए निवेदन किया।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें