ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- डॉ0 राजीव राजन ने सदर अस्पताल उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। डॉ0 राजीव राजन ने डॉ0 प्रदीप कुमार सिन्हा से पदभार लिया। निवर्तमान सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ0 प्रदीप कुमार सिन्हा ने फुलों का गुलदस्ता देकर डॉ0 राजीव राजन का स्वागत किया साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी। सदर अस्पताल उपाधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ0 राजीव राजन ने आपसी समन्वय के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य किए जाएंगे। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ0 राजीव राजन ने कहा कि स्वच्छता, समय प्रबंधन और रोगियों की उत्तम सेवा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित अन्य मौजूद थे।
Godda News: डॉ राजीव राजन बने सदर अस्पताल के उपाधीक्षक

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें