Godda News: पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई


ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज गुरुवार 27 मई को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव के अध्यक्षता में प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गी पंडित जवाहरलाल नेहरु जी का पुण्यतिथि मनाया गया।सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव जी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और उनके कार्यकाल को याद किया गया। दिनेश प्रसाद यादव ने कहा वो शांति के पुजारी थे। नेहरु जी ने आज देश को आजादी ही नहीं दिलाई बल्कि प्रगति के पथ पर देश को अग्रसर किया और 74वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। आज नेहरू जी का योगदान है देश को उच्य पटल पर लाकर उन्होंने खड़ा किए है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव राजीव मिश्रा ने कहा नेहरू जी महान लेखक विचारक आंदोलनकारी, राजनीतिज्ञ, जुझारू, श्रेष्ठ वक्ता सब के लोकप्रिय नेता थे। आज हम लोग उनके बताए रास्ते पर चल रहे हैं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ने नम आंखों से नेहरू जी को श्रद्धांजलि दिया| मौके पर उपस्थित युवा अध्यक्ष अभय जयसवाल, सुमित कुमार बिट्टू सोशल मीडिया प्रभारी राकेश रोशन, शशि चौरसिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे|


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें