ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के बिरनिया पंचायत अंतर्गत भेल गरो गांव से एक लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार फरार हुए लड़की को परिजन ने काफी खोजबीन की परन्तु वे परेशान हो गये। पता चला कि गांव के ही एक लड़के से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी परिवार के लोगों को इसकी भनक नहीं थी। इसी बीच लड़की के पिता ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दिया। जो लड़की को मंजूर नहीं थी। लेकिन परिजनों के द्वारा लड़की की शादी के लिए दहेज सहित अन्य तरह उपहार पूरा कर
चुके थे। जिसे दोनों परिवार की सहमति के बाद शादी की तिथि 11 जून को निर्धारित कर दिया गया था। दोनों परिजनों के द्वारा शादी का कार्ड भी बांटा जा चुका था। इसी बीच मंगलवार 25 मई की देर रात प्रेमी हीरालाल मांझी पिता किशन मांझी अपने प्रेमिका पुष्पा कुमारी पिता नंदलाल मांझी को लेकर फरार हो गया। इस संबंध में चांदन थाना में अब तक कोई आवेदन नहीं देकर खुद उसकी खोजबीन शुरू कर रहा था। जिसे काफी खोजबीन के बाद दोनों प्रेमी जोड़े को खोज कर परिजनों ने पंचायत के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गांव समाज के बड़े बुजुर्ग के समक्ष राजीनामा होकर गांव के ही बजरंगबली स्थित मंदिर के प्रांगण में राजी खुशी से गुरुवार 2:00 बजे विवाह संपन्न करा दिया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें