Rewari News : पं. जवाहर लाल नेहरू और राव अभय सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

रेवाड़ी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और क्षेत्र के प्रथम विधायक राव अभय सिंह की पुण्यातिथि के अवसर पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दोनों महापुरुषों को नेहरू पार्क व राव अभय सिंह चौक पर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू व राव अभय सिंह दोनों की इच्छा थी कि समाज के उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा की जाए। पंडित नेहरू की ऐसी अनेको कार्य योजनाओं जिसके माध्यम से जिस भारत देश में सुई भी विदेशों से आती थी, उसे मजबूती के साथ कल कारखानों और लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करते हुए आगे बढाने में महत्वपूर्ण कदम उठायें। नेहरू जी सदा देश के हर वर्ग को विकास की कडी से जोडना चाहते है उसके लिए अनेक अनेक योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। यही कारण था कि चाचा नेहरू एक शक्तिशाली भारत के निर्माण की अहम् कडी साबित हुए। अपने सरल और सौम्य व्यवहार के कारण वे हर वर्ग के चहेते बने रहें। यादव ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू का बच्चों से विशेष लगाव था इसलिए उनको प्यार से चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।


विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि क्षेत्र के पहले विधायक व मेरे दादा जी राव अभय सिंह ने इस क्षेत्र के लिए बहूत से कार्य किए। रेवाडी के लिए मसानी से पानी लाने का काम, नारनौल रोड का निमार्ण इत्यादि उनमें से महत्वपूर्ण कार्य हैं। श्री यादव ने कहा कि आज के दिन देश के महापुरूषों को स्मरण करते हुए हमें यह शपथ लेनी चाहिए इनके बताये मार्ग का अनुसरण करते हुए सेवा भावना से आमजन की खुशहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सभी अपने अहम् और स्वार्थ को त्याग कर एक आदर समाज की स्थापना करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है जो कि पं. जवाहरलाल नेहरू व राव अभय सिंह जी को हमारी सच्ची श्रद्घाजंलि होगी। इस मौके पर हरीश सैनी, कुलदीप यादव माजरा श्योराज, पूर्व चेयरमैन गजराज, महिला जिलाध्यक्ष अमृतकला टिकाणिया, पार्षद दलीप माटा, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद नरेश हजारीवास, पार्षद प्रवीण चौधरी, बिल्लु सरपंच मीरपुर, यशबीर नंबरदार, सुशील पटवारी, भरत तोंगड प्रदेश उपाध्यक्ष युथ कांग्रेस, रामअवतार गुर्जर पूर्व चेयरमैन, यशपाल खोला, डा. रामफल, विपिन यादव, जिम्मी सचदेवा, कोलही समाज के प्रधान डाल चंद्र, जितु पहलवान, दयाकिशन खोला, मनीष जोशी, धोली, कर्मवीर सोनी, मुकेश ठाकुर, मास्टर जयवीर, रजनी बूढपुर इत्यादि मौजूद रहे।  

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें