ग्राम समाचार,चांदन,बांका। विश्व में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत में चांदन वीडियो दुर्गाशंकर के आदेश पर वार्ड सदस्य मणिलाल हंसदा के द्वारा 6 नंबर वार्ड के ग्रामीणों के बीच में सरकारी निर्देश के आलोक में जीविका संकुल के द्वारा बनाये गए मास्क का वितरण किया गया। जिसमें लालपुर गांव की प्रत्येक परिवार के
बीच 6 - 6 मास्क वितरण किया गया। वितरण के दौरान वार्ड सदस्य मुनीलाल हसदा ने लोगों को जागरूक कर मास्क वितरण के दौरान बताया कि, विश्व में बढ़ रहे कोरोना महामारी से निजात पाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा हर घर घर के सदस्य को मास्क दिया जा रहा है। जिससे लोग मास्क प्रयोग कर सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी है तथा
अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की सलाह दिए एवं आवश्यक कार्य हेतु बाहर निकलने पर मास्क उपयोग करना अनिवार्य है एवं हाथ को साबुन से बार-बार चाहिए। इस मौके पर उत्तरी बारने पैक्स अध्यक्ष के पुत्र आशीष आर्यन के साथ सतीश कुमार वर्णवाल, नरेश पंडित, विनय बरनवाल, रौनक राज, रामदेव पंडित, बिंदेश्वरी वर्णवाल, सोनेलाल टूडू, सबीना मुर्मू के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें