ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत के कोरिया गांव में बिजली का करंट लगने से 7 वर्षीय मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार मिथिलेश कुमार के पिता डुमराज मरीक ने बताया कि, मैं झारखंड के त्रिघुना गांव से अपने रिश्तेदार के घर कोरिया आया था। इसी क्रम में मेरा
बेटा मिथिलेश कुमार साथी के साथ खेलने के दौरान पोल्ट्री फॉर्म में लगे बिजली की अर्थिंग के चपेट में आने से जख्मी हो गया। जिसका उपचार चांदन स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्राथमिक उपचार कर रहे चांदन स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर भोलानाथ गोराई ने बताया कि, करेंट लगा बच्चा स्वस्थ है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें