Bounsi News: बौंसी पुलिस ने दो अलग-अलग लूट कांड में चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी पुलिस ने दो अलग-अलग लूट कांड के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली गिरफ्तारी श्याम बाजार के समीप की गई है। जिसमें बताया गया कि, दुमका रोड से 3 मई को एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें संजय कुमार मंडल एवं गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसके उपरांत निशानदेही पर बाराहाट के 

राजकुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी गिरफ्तारी कैरी गांव के सीएसपी संचालक से लूटपाट के मामले में कई गई है। पुलिस ने सिमरा मोड़ से खरौनी गांव के अंकित कुमार झा को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, 10 सितंबर 2020 को सीएसपी संचालक से ₹280000 की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, चारों अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें