Bounsi News: प्रेम प्रसंग को लेकर 23 वर्षीय युवक की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना क्षेत्र स्थित पोराय गांव में 23 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार रात की है । जानकारी के अनुसार पोराय गांव निवासी हरि पासवान के 23 वर्षीय पुत्र, भरत पासवान की मौत हो गई है। परिजनों के द्वारा शव को गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर मनकोठी बांध के नजदीक एक पेड़ से गमछे के माध्यम से लटका हुआ मिला। मृत युवक के गले में गमछे का फंदा था। जबकि गमछे का दूसरा सिरा पेड़ से बंधा हुआ पाया गया। परिजनों के द्वारा शव को पेड़ से उतार लिया गया था। साथ ही पुलिस को जानकारी दे दी गई थी। परिजनों के द्वारा रात्रि में वाहन से युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया था। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक आरके सिंह के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था। उसके उपरांत परिजन के द्वारा शव को गांव लाया गया। परिजनों के द्वारा थाना अध्यक्ष को पहले भी मारपीट की सूचना दी गई थी। जिसके उपरांत बौंसी पुलिस के एसआई केदार पासवान गांव पहुंचे। इसके उपरांत इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने भी गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की थी। मृतक के शव को शुक्रवार को बौंसी थाना परिसर लाया गया एवं शव का पंचनामा कर बांका पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस इस घटना की गुत्थी सुलझाने में लगी है कि, यह हत्या है या आत्महत्या। क्योंकि युवक के शरीर एवं गले पर 

किसी प्रकार के जख्म का निशान नहीं है। केवल दाहिने पैर की पांचों उंगलियां जख्मी है। वहीं मृतक के पिता ने गांव के ही 5 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता के साथ थाना में आए चाचा गोपाल पासवान, बड़े पुत्र दीनदयाल पासवान, घोघन पासवान सहित अन्य ने गांव के ही सुभाष मांझी एवं उनके पुत्र फुलधर मांझी, पंचानंद मांझी, होरिल मांझी एवं परमानंद मांझी पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि, मामला प्रेम प्रसंग का है। मृतक व्यक्ति का अपने गांव के ही पंचानन मांझी की शादीशुदा पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि, लड़की की शादी कम उम्र में ही चार-पांच साल पहले कर दी गई थी। जिससे मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग 1 माह पूर्व दोनों शादी की नियत से घर से भाग गए थे। जिसके बाद झारखंड से जसीडीह स्टेशन से लड़की के पिता और ग्रामीणों के सहयोग से पकड़कर वापस लाया भी गया था। बाद में गांव में 10 दिन पूर्व पंचायत भी बैठाई गई थी। पंचायत में दोनों की शादी की बात कही गई थी। परंतु एक पक्ष के लोगों द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया गया था एवं 5 दिन बाद मारने की धमकी भी दी गई थी। वही परिजनों का आरोप है कि, बदले की नियत से उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। वहीं दूसरी ओर मृतक की मां मंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि, शाम में 5:00 बजे घर से नाश्ता कर पुत्र जल्दी आने की बात कह कर बाहर निकला था। लेकिन पुत्र लौट कर नहीं आया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं पंचानंद मांझी को हिरासत में ले लिया गया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही पता चल पाएगा की, मौत की वजह क्या है। वही प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में लिए हुए व्यक्ति को आज जेल भेजा जाएगा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

कुमार चंदन ग्राम समाचार संवाददाता बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें