Thakur gangati News: कुरपट्टी में कुड़मी समाज की बैठक आहूत की गई





ग्राम समाचार, ठाकुरगंगटी ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 19 अप्रैल 2021 को ठाकुरगंगटी प्रखंड के चपरी पंचायत अंतर्गत शहीद निर्मल महतो चौक, कुरपट्टी में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा एवं कुड़माली भाषा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुड़मी समाज का आवश्यक बैठक रखा गया| इस बैठक की अध्यक्षता कुड़मी विकास मोर्चा के जिला महासचिव सह ठाकुरगंगटी प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महतो एवं संचालन शिक्षक भवानी महतो ने किया| इस बैठक को मुख्य रूप से ठाकुरगंगटी प्रखंड के मुखिया संघ सचिव अशोक कुमार महतो, कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, पूर्व विधायक महेंद्र महतो के पुत्र राजकपूर महतो, सेवा निवृत शिक्षक ओमप्रकाश महतो, युधिष्ठिर महतो, रविंद्र प्रसाद महतो, वशिष्ठ महतो, हरिनारायण महतो, श्रवण कुमार महतो आदि ने संबोधित किया! इसके उपरांत आने वाले जनगणना 2021 में जाति:कुड़मी भाषा:कुड़माली धर्म के कॉलम में सरना दर्ज कराने का निर्णय लिया| इस मौके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला मीडिया मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, गोड्डा प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज महतो, भजनलाल महतो, मनोज कुमार महतो, अमित कुमार महतो, प्रदीप कुमार, मिथिलेश कुमार महतो, मनबहाल महतो, विद्यासागर महतो, टिंकू कुमार महतो, संजय कुमार महतो, तारणी महतो आदि लोग मौजूद थे|

-:गौतम कुमार महतो:-

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें