Rewari News : मत्स्य पालन विभाग द्वारा मत्स्य पालन के प्रशिक्षण हेतु भी आवेदन आमन्त्रित

रेवाड़ी, 20 अप्रैल। मत्स्य पालन विभाग रेवाडी द्वारा वेलफयेर ऑफ शेडयूल कास्ट फैमली इन फिशरीज सेक्टर के तहत मत्स्य पालन के प्रशिक्षण हेतु भी आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

जिला मत्स्य अधिकारी अजय कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वेलफयेर ऑफ शेडयूल कास्ट फैमली इन फिशरीज सेक्टर के तहत मत्स्य पालन के प्रशिक्षण हेतु प्रार्थी अपना प्रार्थना पत्र सरल पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल तक कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के तहत प्रथम वर्ष पट्टïा धनराशि, मत्स्य खाद खुराक, मछली पकडऩे हेतु जाल-खरीद तथा मछली बेचने हेतु परचून दुकान किराए हेतु अनुदान बाबत आवेदन पत्र आमन्ति करता है।
मत्स्य अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि प्रार्थी अपना प्रार्थना पत्र जिला मत्स्य अधिकारी मकान नंबर-15, कृष्णा नगर, सिविल लाइन नजदीक वन विभाग रेवाडी के कार्यालय के अलावा मत्स्य अधिकारी रेवाडी मत्स्य अधिकारी जाटूसाना एवं सहायक मत्स्य अधिकारी नाहड़ के कार्यालय में सरल पोर्टल के माध्यम से 30 अप्रैल 2021 तक आवेदन कर सकते है। प्रार्थी का चुनाव उपनिदेशक मत्स्य गुरूग्राम की अध्यक्षता में बनाई गई समिति द्वारा किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उक्त कार्यालयों में सम्पर्क कर सकते है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें