ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बौंसी मेला मैदान के निकट स्थित है। पूर्व में यहाॅ से मत्स्य कृषकों को विभाग द्वारा अनुदानित दर मत्स्यबीज उपलब्ध कराया जाता था। परन्तु पिछले 15-20 वर्षों से यह समिति के साथ बंदोवस्त किया जाता था। मत्स्य बीज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा बुधवार को लोक जन सहभागिता ( पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप ) के तह्त इस प्रक्षेत्र को 2018-19 से 10 वर्षों के लिए मनोज कु0 मंडल के नाम से वार्षिक सुरक्षित जमा पर बंदोवस्त किया गया। बंदोवस्ती शर्तों के अनुसार बंदोवस्तदार को हैचरी का निर्माण कर संचालित करना है। इसमें कोई
सरकारी अनुदान देय नहीं है। मनोज कुमार मंडल के द्वारा स्वलागत से 10 मिलियन वार्षिक क्षमता का हैचरी बनवाया गया। जिसके तह्त एक ब्रिडिंग पूल दो हैचिंग पुल छः सिस्टर्न एवं एक ओभरहेड टैंक आदि का निर्माण कराया गया। दिनांक 05.04.2021 को मनोज कुमार मंडल के द्वारा विभागीय मार्गदर्शन के कामन कार्प मछली का प्रेरित प्रजनन कराया गया जिसके अंडे से निकल जीरा का फोटो दर्शाया गया। भागलपुर प्रमंडल में लोक जन सहभागिता के आधार पर यह पहली निर्मित हैचरी कार्यशील हुई है। जून-अगस्त के माह में इस हैचरी में रोहु एवं कतला आदि मछलियों का ब्रिडिंग कराया जायेगा। इससे जिले में मत्स्य बीज की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें