Bounsi News: राजेंद्र प्रसाद सिन्हा को बनाया गया भाजपा मंडल उपाध्यक्ष

ग्राम समाचार बौंसी,बांका। 

बौंसी प्रखंड क्षेत्र के फागा पंचायत के फागा गांव में बूथ नंबर 214 एवं 215 में बूथ अध्यक्ष की बैठक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर बूथ अध्यक्ष के घर पर झंडोत्तोलन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में 

प्रदेश संगठन मंत्री नागेंद्र जी शिरकत करेगें। वहीं राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवम पदाधिकारीयों ने बधाई दी और आशा व्यक्त किया कि, उनके आने से संगठन में काफी मजबूती आएगी। मौके पर जिलाउपाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भवानी शंकर मिश्रा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार मौजूद थे। 

 कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें