Bounsi News: आग लगने से लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

ग्राम समाचार बौंसी बांका। 

बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। यह घटना सोमवार दोपहर की है। बरहाल, आग लगने का ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि, संभवतः शार्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से आग लगी होगी, धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया होगा। सबसे पहले जय किशोर मंडल के धान के पूंछ में आग लगी। आग की चपेट में आकर जागेश्वर मंडल और उसके पुत्र श्रीधर मंडल, मंटू मंडल, रामविलास मंडल, कपाली मंडल के अलावा नरेश मंडल, दशरथ पासवान, सुनील पासवान और विनय मंडल 

के धान के पूंजी और दो मकानों में आग लग गई। इस अगलगी की घटना में घर में रखा कपड़ा, जरूरी कागजात, अनाज, खाने की सामग्री, चावल, बर्तन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। अनुमानित तौर पर बताया जा रहा है कि, करीब ₹300000 मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही अंचल से पहुंचे दमकल कर्मी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मौके पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार, जिला परिषद सदस्य गणेश मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि विजय मंडल, सरपंच अनिल कुमार, स्थानीय शेखर तिवारी, बंटी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें