हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की ओर से आईओसी चौक स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामपाल यादव ने की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल दुहन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए रामपाल यादव ने कहा कि कोरोना काल में निजी स्कूल सबसे कठिन दौर गुजरे। वैसे तो कोरोना काल में हर संस्था मुश्किल में रही लेकिन प्राइवेट स्कूलों सबसे मुश्किल दौर से गुजरे। उससे भी अधिक मुश्किलों का सामना गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों ने किया। कोरोना संकट के समय स्कूलों के साथ साथ अभिभावक, विद्यार्थी और शिक्षकों को भी मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा। स्कूल बंद रहने और फीस नहीं आने के कारण निजी स्कूल आर्थिक रूप से पिछड़ गए थे। बच्चे भी ऑनलाइन पढाई कर ऊब गए थे लेकिन अब कोरोना संकट से निकलने के बाद सरकार की और से धीरे-धीरे विद्यालय और शिक्षण संसथान खोले गए है। इसके लिए वे सरकार और शिक्षा मंत्री का आभार जताया। बैठक के बाद प्रैस कांफ्रेंस कर स्कूल संचालको ने कहा कि स्कूल खुलवाने की मांग को लेकर एसोसिएशन को और से जनवरी माह में शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर से मुलाकात की गई थी जिसके बाद सरकार ने जल्द स्कूल खोलने पर विचार करने की बात कही। सरकार की और से कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय खोले गए प्राइमरी विंग नहीं खुलने से स्कूल संचालको में रोष था और एसोसिएशन की तरफ से 19 फ़रवरी को एक दिन की हड़ताल कर नेहरू पार्क में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया गया था और शिक्षा मंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौपकर प्राइमरी विंग भी खोले जाने की मांग की थी जिसके बाद उसके बाद कक्षा तीसरी से पांचवी तक के और अब प्राइमरी विंग को भी खोलने की अनुमति मिल गई है। अब नए सत्र से दाखिले के साथ स्कूल रूटीन में आने शुरू होंगे। सरकार से भी आग्रह है की कोई नए नियम निजी स्कूलों पर न थोपे जाये।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें