Rewari News : नारी शक्ति के सम्मान में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली जागरूकता रैली



रेवाड़ी, 8 मार्च। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी के तत्वाधान में बीएमडी युवा क्लब भाडावास ने नारी शक्ति के सम्मान में रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से कैच द रेन, नेशनल वाटर मिशन, जल बचाओ परियोजना के बारे में गांव की महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नारी में अनंत शक्ति होती है। भगवान ने उनमें अत्यंत साहस, सहनशीलता, धैर्य, आदि जैसे सद्गुण नारी में प्राकतिक भाव से होते है, और इसी शक्ति को नारी को जानने की जरूरत है, तभी हम समाज में एक अच्छा बदलाव ला सकते है। इस मौके पर बीएमडी युवा क्लब के प्रधान दीपांशु और किक बॉक्सिंग कोच संदीप यादव ने नारी शक्ति को और मजबूत करने के लिए लड़कियों की आत्मरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस एकेडमी की शुरुआत भी की। इस मौके पर मुन्नी देवी, चन्द्रकला, ममता, रेणु, ज्योति, एकता आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें