Rewari News : अवैध हथियार रखने के मामले में दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया

थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्यवाही करते हुए दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी के गाँव खेडा मुरार निवासी संदीप उर्फ काली के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गत 28 फरवरी को पुलिस को सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर काँपरेटिव बैंक सरकुलर रोड रेवाडी के साथ अरावली फैक्ट्री वाली गली मे काले रंग की मोटरसाईकिल पर घुम रहा है। जिसने स्लेटी रंग की लाईनदार शर्ट व काली पेन्ट पहन रखी है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो एक लडका गली मे मोटरसाईकिल पर बैठा हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस की गाडी को देखते ही अपनी मोटरसाईकिल को भगाने लगा। पुलिस ने तत्परता से कार्य करते हुए उस लडके को काबू करके नामपता पुछा तो उसने अपना नाम नितिन उर्फ नीनी पुत्र सुरेन्द्र निवासी माता चौक रेवाडी बतलाया तथा उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ था। आरोपी नितिन उर्फ निनी ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि यह हथियार संदीप उर्फ काली ने मुझे दिया था। तब मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए थाना शहर पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी संदीप उर्फ काली पुत्र बिशम्बर दयाल निवासी गाँव खेडा मुरार जिला रेवाड़ी को मंगलवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करके 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है

 

नाबालिक लड़की का हाथ पकड़कर गाली गलोच करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार 

थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने नाबालिक लड़की का हाथ पकड़कर गाली गलोच करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांचकर्ता उप निरीक्षक यशवंत सिंह ने बतलाया कि पीडिता ने पुलिस में शिकायत दी कि वह गत 8 मार्च को दोपहर बाद स्कुल की छुट्टी होने के बाद पैदल-पैदल अपने घर की तरफ आ रही थी। जब वह अपने गाँव के नजदीक पहुंची तो उसके गाँव का एक व्यक्ति अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोपी व्यक्ति ने लड़की का हाथ पकड़ा और उसे गंदे-गंदे शब्द कहे। जब पीडिता ने शोर मचाया तो वह वहां से भाग गया। इसके बाद लड़की ने घर आकर सारी बात अपनी माँ को बताई। पुलिस ने पीडिता लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।  

 

सट्टा खाई करने वाले एक आरोपी को किया गिरफतार

2120/- रुपए बरामद

थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाई करने वाले एक आरोपी को गिरफतार करके उसके कब्जा से कुल 2120/- रुपए बरामद किए है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान शास्त्री नगर रेवाड़ी निवासी अमरदीप के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की पुलिस को गस्त के दौरान सुचना मिली थी कि एक व्यक्ति शास्त्री नगर में अपने घर के बाहर गली में सरेआम आवाज लगाकर कह रहा है कि किस्मत का खेल है, अपनी किस्मत आजमाओ। एक रूपए के बदले 90 रूपए मिलेंगे और नंबर ना आने पर रूपए हजम हो जाएँगे। मिली हुई सुचना पर पुलिस बताई गई जगह पहुंची तो एक शक्स सट्टा खाई वाली करता दिखाई दिया।  तब पुलिस ने उस शख्स को काबु करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम अमरदीप पुत्र ब्रह्म्चंद निवासी शास्त्री नगर रेवाड़ी बताया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 2120/- रुपए बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार कर लिया तथा कार्यवाही के बाद पुलिस बेल पर छोड़ दिया है।

 

ड्राइवर द्वारा अपनी ही गाडी से ट्रोली चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कसोला पुलिस ने ड्राइवर द्वारा अपनी ही गाडी से ट्रोली चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान गाँव कमालपुर मुन्डनवास रेवाड़ी निवासी अमरजीत व यूपी के मेरठ निवासी इस्लाम उर्फ असलम के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता राजबीर निवासी रुध रेवाड़ी ने पुलिस ने शिकायत दी थी कि उसने एक गाड़ी कपारो कंपनी में कंपनी के पार्ट्स ले जाने के लिए लगा रखी है। उसने गाड़ी पर अमरजीत को बतौर ड्राइवर रखा हुआ है। गत 03 फरवरी को उसके पास कंपनी से फोन आया कि उसकी गाड़ी से 6 ट्रोलीया कंपनी में नही आई हैं। कंपनी के सीबीएम ग्रुप ने गाड़ी कंपनी में खड़ी कर दी है और ड्राईवर अमरजीत को बाहर निकाल दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता गाडी मालिक की शिकायत पर गाडी चालक अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि गाड़ी चालक अमरजीत ने 6 ट्रोलिया इस्लाम कबाडी को बेच दी थी तब पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों अमरजीत पुत्र भागीरथ निवासी गाँव कमालपुर मुंडनवास व इस्लाम उर्फ असलम पुत्र यासीन निवासी मेरठ यूपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनके कब्जे से 3880/- रूपए बरामद किये है। 
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें