मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्तो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रबी फसल खरीद प्रक्रिया, सडक़ सुरक्षा व परिवार पहचान पत्र के बारे में जिलेवार समीक्षा की। प्रदेश की मंडियों में 01 अप्रैल से गेंहूं और सरसों की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खरीद प्रक्रिया शुरू होने से पहले खेतों में फसलों की कटाई भी शुरू हो गई है। किसान खेतो में अपनी गेंहूं और सरसों की फसल काटने में व्यस्त हो गए है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह का कहना है कि सरकार तीनो कृषि कानूनों को वापस लें अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगी। खेत में काम कर रही महिला किसानों ने कहा कि किसान अपनी मांगो को लेकर चार महीने से आंदोलन कर रहे है लेकिन सरकार कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर रही है इसके लिए कल किसानो ने भारत बंद भी कराया था अगर अब भी उनकी माँगे नहीं मानी तो जिस प्रकार सर्दी के मौसम में किसान डटे हुए थे उसी प्रकार गर्मियों में भी उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसान अब फसल कटाई के चलते खेतो में व्यस्त है इसका मतलब यह नहीं है कि आंदोलन कमज़ोर हो गया फसल काटने के बाद किसान पुन : नए जोश के साथ बॉर्डर पर जाकर मोर्चा संभालेंगे। भाकियू जिला प्रधान समय सिंह ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसानो का आंदोलन जारी रहेगा।
Home
Haryana
Rewari
Rewari News : गेंहूं और सरसों की फसल कटाई का काम शुरू हुआ, कटाई के बाद किसान फिर संभालेंगे बॉर्डर पर मोर्चा
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें