ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा पैक्स के अध्यक्ष संजय भगत तथा प्रबंधक प्रदीप कुमार साह को हेसाग, रांची स्थित निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के कार्यालय के सभागार में विभाग के मंत्री बादल पत्रलेख के हाथों अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | मालूम हो कि पिछले दिनों जिला कोऑपरेटिव कार्यालय में हुए कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर में गोड्डा जिला से एकमात्र संजय भगत का चयन कर उनके नाम की सूची अनुमोदन हेतु रांची भेजी गई थी|
-:अमन राज, पथरगामा:-



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें