ग्राम समाचार, पथरगामा:- पथरगामा अंचलाधिकारी संतोष बैठा के द्वारा सभी ग्रामीण पुलिस की आवश्यक बैठक अपने कार्यालय में की गई। बैठक के दौरान होली पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीण पुलिस को निर्देश दिया कि किसी प्रकार का भीड़ जुलूस आदि प्रतिबंधित किए गए हैं जिसको लेकर सभी को सतर्क रहने को कहा। यदि किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को तुरंत सूचना देने को कहा गया।अंचलाधिकारी के द्वारा कुछ ग्रामीण पुलिस के अनुपस्थित रहने पर उनके 1 सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश दिया गया और कहा गया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे l
-:अमन राज, पथरगामा:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें