Godda News: कुल 1877 लोगों को टीका लगाया गया





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सिविल सर्जन गोड्डा डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26.03.2021 को 26 पंचायतों में विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 26 पंचायतों में कुल 1877 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें 1496, 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक एवं 271, 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के नागरिक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जो हमारे द्वारा फिक्स पॉइंट लगाए गए हैं उनमे 301 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें 86, 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक एवं 16, 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के नागरिक शामिल है। सिविल सर्जन गोड्डा डॉ शिव प्रसाद मिश्रा ने जानकारी दिया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले के सभी पंचायतो में कोविड-19 वैक्सीनेशन का कार्य सभी प्रखंडों के पंचायतों में जोरशोर से चल रही है। इस अभियान के तहत जिले के सभी वरीय नागरिक को कोरोना से बचाव हेतु कोविड वैक्सीन लगाया जा रहा है। आपको बता दे कि दिनांक 20-21, 23-24 एवं 26-27 मार्च 2021 को जिला अन्तर्गत सभी पंचायतों में विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाये जाने का निर्देश राज्य सरकार से प्राप्त है। जिला अन्तर्गत कुल 201 पंचायतों को कवर करने हेतु सभी पंचायतों में उक्त अवधि के दौरान कोविड-19 टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।इस अभियान के अन्तर्गत सभी 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ट नागरिकों एव 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के असाध्य रोग से ग्रसित अथवा लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को टीकाकरण किया जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 शिव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ट नागरिकों एव 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के असाध्य रोग से ग्रसित अथवा लंबी बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों से अपील है कि अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना टीकाकरण कराएं।


Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें