Pathargama News: बिजली चोरी में 5 लोग पर मुकदमा दर्ज

ग्राम समाचार, पथरगामा:- विद्युत कनिय अभियंता दीपक कुमार द्वारा बिजली चोरों के खिलाफ चलाए गए छापामारी अभियान में कुल 5 लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया| पथरगामा थाना में विद्युत अधिनियम 2003 के तहत उक्त पांचों लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| मालूम हो कि सभी पांचों लोग का विद्युत कनेक्शन बिजली बिल बकाया रहने के चलते पूर्व में काट दिया गया था, बावजूद यह लोग अवैध तरीके से टोका लगाकर बिजली जलाया करते थे| उनके विरुद्ध थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार सिमरिया निवासी राजेश महतो को ₹20676 , दीपक ठाकुर को ₹ 21571 विरबल ठाकुर को रु 11972, कृष्ण प्रसाद ठाकुर को रु 36726, और गांधीग्राम के जय कांत पोद्दार को ₹ 23197 का जुर्माना लगाया गया है|

 -;अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें