Pathargama News: शहीद सुनील महतो का 14 वां शहादत दिवस मनाया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा:- आज दिनांक 04 मार्च 2021 को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पिपरा पंचायत के सभा भवन में झारखंड अलग राज्य के अग्रणी योद्धा वीर शहीद सुनील महतो का 14 वां शहादत दिवस मनाया गया! इस मौके उपस्थित कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो ने बताया कि सुनील महतो, जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद रहे हैं! झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे श्री महतो की हत्या नक्सलवादियों ने जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल में एक फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलियां चलाकर कर दी गई थी| मौके पर मुख्य रूप से टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, जिला मीडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष केशव महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज महतो, इंद्रवती देवी, रूबी देवी, रमनी देवी, जानकी देवी, पूनम महतो, शांति देवी, कविता सोरेन, सरिता देवी, बिलासी देवी,पिपरा पंचायत समिति सदस्य रीता देवी, मिक्की कुमारी, ममता महतो, खुशबू कुमारी, चंचला कुमारी, ग्राम महतो दुर्योधन महतो, नकुल महतो, भीमराज महतो, मोहन महतो, बनवारी महतो, निताई बांसरियार, दिनेश कुमार महतो, सचिन कुमार महतो, सुबोध महतो,मिथुन महतो, संजय कुमार महतो, फाल्गुनी महतो, बिलाश दास,देवेंद्रमहतो,अजयदास,सूरज सोरेन, राजा सोरेन, अमर महतो आदि सैकड़ों महिला और पुरुष उपस्थित थे!

-:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें