ग्राम समाचार, पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज तीसरा दिन सुरक्षित महिला खुशहाल संथाल विषय पर भाषण प्रतियोगिता के आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी जी , एवं राज प्लस टू की शिक्षिका श्रीमती मंजू सिन्हा जी उपस्थित रही। कार्यक्रम के संचालन से लेकर मंच पर उपस्थित सभी अधिकारियोंं में महिला शक्ति की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिशा बजाज ने किया।वहीं मंच पर मुख्य अतिथियों के साथ पाकुड़ नगर छात्र प्रमुख मधुमिता घोष जी उपस्थित रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समाज का नेतृत्व महिलाएं आगे आकर करें , देश की महिलाओं ने हर क्षेत्र में यह साबित किया है कि सिर्फ उन्हें अवसर प्राप्त होने पर देश और परिवार का नाम रोशन कर सकती है। वही कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर नगर इकाई के अध्यक्ष सरोज पांडे जी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः का संदेश छात्राओं के बीच रखा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित हुए मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम सुप्रिया कुमारी , द्वितीय पाली कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुप्रिती दफादार वही सुरक्षित महिला खुशहाल संथाल विषय पर भाषण प्रतियोगिता में मौसमी बनर्जी जी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इन सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम को मुख्य रूप से संपन्न कराने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल भगत जी विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा जी जिला एस एफ डी प्रमुख अमित शाह जी नगर सह मंत्री रितिक दुबे जी सत्यम भगत जी ब्यूटी रजक जी ट्विंकल जी तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Pakur News: विद्यार्थी परिषद का सुरक्षित महिला खुशहाल संथाल का संदेश , भव्य तरीके से संपन्न हुआ महिला दिवस का आयोजन

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें