Pakur News: समय पर रक्तदान कर झामुमो के विकास साहा ने बचाई मरीज की जान


ग्राम समाचार,पाकुड़। पाकुड़ नर्सिंग होम में भर्ती मरीज को समय पर रक्तदान कर झामुमो नेता विकास कुमार साहा ने मानवता की मिसाल पेश की है। रविवार देर रात्रि मरीज को दो यूनिट खून चाहिए था, विकास साहा ने एक मैनेज किया और एक यूनिट अपना ब्लड दिया मरीज का तबियत खराब होने पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था  जहां चिकित्सकों ने उसमें खून की कमी होने की बात बताते हुए जल्द से जल्द ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ाने को कहा। इस बीच मामले की जानकारी मिलने पर झामुमो नेता विकास साहा ने ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया, जिससे मरीज को नया जीवन मिल सका। मरीज के परिजनों ने विकास साहा को आभार व्यक्त किया। विकास साहा ने कहा मेरे ब्लड देने से किसी का जिंदगी बच जाये तो मैं अपना रक्तदान किया और अपने कार्यकर्ता से दिलाएं मैं सेवा भावना से कार्य करता हूँ। मुझे खुशी है कि जच्चा बच्चा स्वास्थ है। उन्होंने कहा सेवा करने से मुझे काफी खुशी मिलती है। सेवा ही धर्म है।

ग्राम समाचार, पाकुड़। राजकुमार भगत की रिपोर्ट।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें