Pakur News: विशेष अभियान के तहत सभी प्रखंडों में हुआ कोविड-19 टेस्ट




ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:-   उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी प्रखंडों में विशेष अभियान चलाकर कोविड – 19 का टेस्ट कराया गया। मेडिकल टीम द्वारा सभी का ट्रू नेट, आरटीपीसीआर एवं एंटीजेन कीट के माध्यम से जांच किया गया। सुबह से ही जिले में बनाएं गए 32 सेंटर प्वाइंट पर लोग सोशल डिस्टैसिंग का ध्यान रखते हुए कतार लगाना शुरू कर दिए थे। स्थानीय प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया था कि कहीं अत्याधिक भीड़ एकत्र नहीं हो। क्रमवार जांच कर बाहर निकाला गया। सेंटर प्वाइंट पर भी चिकित्सक व अन्य मेडिकल टीम सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन कर लोगों का जांच कर रहे थे। सभी प्वाइंट पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी / अंचलाधिकारियों ने निरीक्षण कर अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उन्हें हर हाल में कोविड –19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।पाकुड़ प्रखंड में बीडीओ सफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, हिरणपुर प्रखंड में बीडीओ उमेश कुमार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में बीडीओ संजय कुमार, महेशपुर प्रखंड में बीडीओ उमेश मंडल, अंचलाधिकारी रितेश जयसवाल, अमरापाड़ा प्रखंड में बीडीओ निशा कुमारी, पाकुड़िया प्रखंड में बीडीओ मिथिलेश कुमार चौधरी आदि ने विशेष अभियान का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय हो कि, कोविड –19 के टेस्ट के लिए जिले के सभी प्रखंडों में अलग-अलग संख्या में सेंटर प्वाइंट बनाया गया।

राजेश पांडे:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें