Mahagama news - तीन दिवसीय निशुल्क आई केम्प का उद्धाटन, पहले दिन तीन सौ नामांकन 52 का सफल ऑपरेशन

 


ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)। शनिवार को महागामा स्थित ऊर्जा नगर अस्पताल में तीन दिवसीय निशुल्क आई केम्प का आयोजन किया गया। 


जिसका उद्धाटन राजमहल परियोजना के प्रभारी प्रबन्धक जेके नायक एवं  ऑल इंडिया मेडिकल इन्सुचुट दिल्ली के आई सपेलिस्ट डॉक्टर राजबर्धन आजाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

बताते चले कि राजमहल परियोजना द्वरा हर वर्ष आई केम्प लगते आ रहे है। जिसमे ऑल इंडिया मेडिकल कालेज दिल्ली के जाने माने डॉक्टर राजबर्धन आजाद अपने सहयोगियों द्वारा क्षेत्र के  जनता को सेवा दे रहे है।


मौके पर प्रभारी प्रबन्धक जेके नायक ने कहा कि ब्यक्ति के जीवन में आँखो का विशेष  महत्व होता है। इसके बिना जीवन जीना कठिन है।


वहीं डॉक्टर हर्ष वर्धन ने कहा कि ब्यक्ति  आंख की रोशनी के बिना कुछ नहीं कर सकता इसके लिए आखो में रोशनी होना  बहुत जरूरी है। इसके बिना जीना बहुत कष्ट दायक है।


उन्होंने कहा कि हमारा गृह जिले होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र के जनता के लिए सेवा दु जिसके लिए हर वर्ष मुझे सेवा देने का अवसर प्राप्त होता है।


पाप्त जानकारी के अनुसार केम्प में पहले दिन लगभग तीन सौ लोगो का रजिस्ट्रेशन हुआ तथा 52 लोगो का सफल ऑपरेशन किया है।


इस आई केम्प में आने  वाले सभी रोगियों का खाना, चश्मा सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

मौके पर डॉक्टर हर्षवर्धन के अलावे  टीम के डॉक्टर, उर्जनगर अस्पताल के डॉक्टर चौधरी, नर्स एवं परियोजना के कई अधिकारी उपस्थित थे। 

- ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।


Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें