Chandan News : लापता विक्षिप्त वृद्ध कुंआ से बरामद, जांच में जुटी चांदन थाना पुलिस

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जानकारी के अनुसार आज 22 मार्च 2021 को सोमवार सुबह चांदन रेलवे स्टेशन के बगल में  एक बुजुर्ग की लाश पानी में तैरते हुए तैरते हुए देखा गया। बताया गया कि सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इसी क्रम में लोगों को कुंए में शव तैरते देखा। तभी मौके से इसकी जानकारी थाना को दिया। सूचना पाते ही चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार दल बल के पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के पूर्व बड़ी संख्या में आम ग्रामीण भी वहां जमा हो गए,और काफी 

मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकालकर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर चांदन थाना लाया गया। जिसकी पहचान में झारखंड के देवपुरा निवासी मुनेश्वर तांती के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मृत परिवार के सदस्य थाना पहुंचे। मृत के परिजनों द्वारा बताया गया कि मुनेश्वर तांती वर्ष 2014 तक देवघर कॉलेज में चपरासी के पद कार्यरत थे। और अवकाश प्राप्ति के बाद मानसिक रूप से विक्षित की तरह करते थे। जिसकी इलाज भी चल रहा था इसी बीच 3 दिन पूर्व वे घर से निकल गए थे। जिसका काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, 

तो जसीडीह थाना में आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। परिवार के लोगों को उसकी पहचान होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया अनिल मंडल और पवन मंडल और पुत्री प्रभादेवी और रेखा देवी को रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि लाश को कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया तथा घटना को देखते हुए तत्कालीन यूडी केस दर्ज कर लिया गया। और जसीहीह थाना में संपर्क कर इस तरह की बिंदु पर जांच किया जाएगा।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें