Bounsi News: जनता दरबार आयोजित कर भूमि विवाद का किया गया निष्पादन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। 

बौंसी थाना परिसर में जनता दरबार को आयोजित कर भूमि विवाद का निष्पादन किया गया। शनिवार को अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित किया गया। तकरीबन जनता दरबार में भूमि विवाद का आधा दर्जन मामला पहुंचा। जिसमें बताया गया कि, एक पुराना मामला और एक नया मामला 

का निष्पादन किया गया। अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि, प्रखंड क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर काफी मामले सामने आ रहे हैं। जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। साथ ही सांझोतरी के दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का मामला भी सुलझाया गया। इस मामले का आवेदन पिछले जनता दरबार में दिया गया था। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें