ग्राम समाचार बौंसी बांका।
प्रखंड क्षेत्र स्थित बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के चांदन डैम स्थित सिंचाई विभाग मंडार में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। तत्काल अंचल स्थित फायर ब्रिगेड के कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। बताया जाता है कि, जंगल में स्थिति स्टोर में किसी असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई थी। सूचना मिलते ही, घटनास्थल पर पहुंच कर दमकल कर्मी नवीन यादव, सुमन कुमार सिंह व अन्य ने बड़ी तत्परता से आग पर काबू पाया। मौके पर
उपस्थित ग्रामीणों ने भी दमकल कर्मियों को मदद किया। भंडार व बाहर में रखे पुराने वाहनों के टायर व जंगल जल गए। जानकारी हो की, गर्मी के समय में अक्सर जंगलों में लकड़ी काटने वाले अथवा असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी जाती है। जिस कारण आग तेज हवा की वजह से जंगलों में फैल जाती है। बताया जा रहा है कि, कई वर्ष पूर्व में भी ऐसी आग की वजह से चांदन डैम स्थित कई घर जलकर राख हो गए थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें