ग्राम समाचार,बौंसी,बांका।
बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में एक पागल कुत्तिया ने मंगलवार को दर्जन भर लोगों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक काले रंग की कुत्तिया ने गोलहट्टी गांव में करीब 13 लोगों को काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी सभी लोग गोलहट्टी, मिर्जापुर, सिकंदरपुर, श्याम बाजार, डाड़े आदि गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, गोलहट्टी गांव में सबसे पहले कुत्तिया ने गांव के 62 वर्षीय ज्ञान चंद्र झा के हाथ की उंगली एवं जांघ में काट लिया। दोबारा पागल
कुत्तिया ने ग्रामीणों पर हमला करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि, जो भी सड़क पर दिखाई पड़ता था। कुत्तिया उसे काट लेती थी। कुत्तिया ने पूरे गांव में घूम घूम कर लोगों को काटा। वही गांव के मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले दूसरे गांव के लोगों को भी पागल कुत्तिया ने काटना शुरू कर दिया। वहीं सिंघेश्वर धाम के पंडित नयन सिंह को कुत्तिया ने दौड़ाकर काटा लिया। इसके अलावा सुनीता देवी, लालू चौधरी, नसीम अंसारी, गणेश ठाकुर, अपिल यादव, शंभू
कापरी, विद्या झा, अनीस अंसारी, विजय यादव सहित 13 लोगों को कुत्तिया ने काट कर जख्मी कर दिया। इस घटना की खबर गांव में फैलने के बाद युवक लाठी लेकर सड़क पर निकले। युवकों ने कुत्तिया को घेर कर मार दिया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को रेफरल अस्पताल बौंसी लाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ संजय सुमन ने 13 लोगों को रैबीज का इंजेक्शन लगाया। बताया गया कि, इंजेक्शन लगाने के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें