Bhagalpur News:सैयद हसन के सज्जादानशीं बनने पर बधाई देने का सिलसिला जारी
ग्राम समाचार, भागलपुर। देश की प्रसिद्ध खानकाहों में एक खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के सैयद शाह फखरे आलम हसन को 15वें सज्जादानशीं बनाए जाने पर मुल्क के सज्जादानशींनों और अकीदतमंदों द्वारा मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। दूरभाष पर भी उन्हें लोगों का आशिर्वाद, मुबारकबाद और दुआएं मिल रही है। सोमवार को पटना सिटी स्थित मंगल तालाब खानकाह के सैयद लईकुल हक, मौलाना मासूम रजा और सैयद सब्बीर अहमद जाफरी खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह पहुंच कर 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन को गुलदस्ता और शॉल भेंटकर सम्मानित किया और सज्जादानशीं को दुआएं दी। मालूम हो कि गत दिनों शाह मंजिल शाहमार्केट में आयोजित नेशनल सूफी कांफ्रेंस में सैयद शाह फखरे आलम हसन को खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह का 15वां सज्जादानशीं बनाया गया था जिनकी दस्ताबंदी ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि के खादीम सैयद सरबर चिश्ती, सैयद शाह हसन मानी साहब और सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने दस्ताबंदी की थी और सिलसिले की इजाजत व खिलाफत दी। खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने उन तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने मुबारकबाद दी और सम्मानित किया है उन्होंने अपने संदेश में कहा कि खानकाह का असल काम सभी धर्मों के मानने वालों के बीच एकता, भाईचारा और सौहार्द का माहौल बनाए रखना है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें