Rewari News : कैप्टन अजय यादव समर्थक अजय सिंह लगातार दूसरी बार बने RWA सेक्टर 4 के प्रधान



रेवाडी। सेक्टर 4 की आरडब्ल्यूए के हुए चुनाव में पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह समर्थक शिक्षक अजय सिंह लगातार दूसरी बार प्रधान मनोनीत हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी श्रीचंद को 50 वोटों से हराया। इस एसोसिएशन में कुल 513 वोट है जिसमें 409 ने अपने मत का प्रयोग किया। अजय सिंह को 228 एवं श्रीचंद को 178 वोट मिले, जबकि 3 वोट रद्द कर दिए गए। इस प्रकार अजय सिंह से 50 मतों से जीत हांसिल की। सेक्टर के सीनियर सिटीजन क्लब में हुए चुनाव के परिणाम की घोषणा रविवार रात 8 बजे के लगभग हुईं। चुनाव अधिकारी बीके गुप्ता की देखरेख में यह चुनाव समपन्न हुआ।



प्रधान अजय सिंह ने कहा कि ये जीत लोगों के भरोसे की जीत है। यहां का आरडब्ल्यूए चुनाव स्थानीय निवासियों द्वारा बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के होता है, लेकिन स्थानीय भाजपा पार्षद ने जानबूझकर इसमें हस्तक्षेप किया, जिसके चलते हमने भी पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव की मदद ली और कैप्टेन अजय सिंह यादव के आशीर्वाद से हमें जीत मिली। अब हमारी प्राथमिकता सेक्टर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को आरडब्ल्यूए से जोडना है। साथ ही सेक्टर को मॉडल बनाने के लिए वे सभी के सहयोग से पूरी जान लगा देंगे। उन्होंने कहा कि उनका विजन अपने सेक्टर को चंडीगढ और इंदौर की तर्ज पर सुंदर बनाना है। इसके अलावा रामगोपाल बने उपप्रधान, अनिल कुमार एडवोकेट सचिव, सुधा संयुक्त सचिव एवं राजकुमार कोषाध्यक्ष बने। उपप्रधान में रामगोपाल को 211 एवं अशोक कुमार को 185 वोट मिले। सचिव पद पर अनिल कुमार 256 एवं सुभाष चंद को 147 वोटों से संतोष करना पडा है। संयुक्त सचिव पद पर सुधा ने 240 एवं कांता देवी को 165 वोट मिले। कोषाध्यक्ष के लिए राजकुमार को कुल 211 एवं रमेश कुमार ने 190 वोट हांसिल किए।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें