Ranchi News: उपायुक्त ने दिए किरासन तेल के रेंडम जांच के आदेश



ग्राम समाचार रांची, ब्यूरो रिपोर्ट :- रांची जिला को आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी। इस संबंध उपायुक्त रांची द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची श्री शब्बीर अहमद ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। पत्र में रांची जिला को अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच 24 घंटे के अंदर करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची रविंद्र प्रसाद सिंह और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। रविंद्र प्रसाद सिंह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और वीरेंद्र कुमार सिंह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सहयोग करेंगे। साथ ही सभी पणन पदाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में कम से कम 5 दुकानों में अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता का रैंडम जांच कर प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने को कहा गया है।आपको बताएं कि हजारीबाग जिले में आपूर्ति किए गए केरोसिन में विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने केरोसिन के रेंडम जांच के लिए पत्र जारी किया है।



Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें